WTA rankings: Angelique Kerber once again returns to top-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:31 am
Location
Advertisement

WTA Rankings : एंजेलिक केर्बर की एक बार फिर शीर्ष पर वापसी

khaskhabar.com : सोमवार, 15 मई 2017 10:12 PM (IST)
WTA Rankings : एंजेलिक केर्बर की एक बार फिर शीर्ष पर वापसी
मेड्रिड। जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर ने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की एकल रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हटाकर इस स्थान पर वापसी की है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेरेना गर्भवती होने के कारण 2017 में नहीं खेलेंगी। वह 6,110 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे स्थान पर चेकगणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप ने शनिवार को मेड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें इसका फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर आ गई हैं। स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा और ब्रिटेन की योहान कोंटा क्रमश: पांचवें और छठें स्थान पर बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement