Advertisement
WTA फाइनल्स : स्टीफंस ने बर्टेंस को हराकर ओसाका को बचाया
सिंगापुर। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी स्लोआने स्टीफंस ने यहां जारी डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स की किकि बर्टेंस को मात दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बर्टेंस को मात देकर स्टीफंस ने जापान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका को इस टूर्नामेंट से बाहर होने से बचा लिया। स्टीफंस ने महिला एकल वर्ग में खेले गए मैच में बर्टेंस को 7-6 (7-4), 2-6, 6-3 से मात दी।
इस जीत का साफ मतलब यह है कि रेड ग्रुप की सभी चार खिलाड़ी अब भी क्वालीफाई कर सकती हैं। ओसाका को अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन अब भी उनके पास क्वालीफाई करने का मौका है। उन्हें अपने मैच जीतने होंगे और अन्य परिणामों को उनके पक्ष में होने की उम्मीद करनी होगी। शुक्रवार को ओसाका की भिड़ंत बर्टेंस से और स्टीफंस की टक्कर एंजेलिक कर्बर से होगी।
बुधवार को कर्बर ने ओसाका को 6-4, 5-7, 6-4 से मात दी। इस मैच में कुल 11 बार सर्विस टूटी। व्हाइट ग्रुप में भी रेड ग्रुप जैसे ही हालात हैं। 2-2 मैच खेलने के बाद चारो खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना, कैरोलिना प्लिसकोवा, कैरोलिन वोजनियाकी और पेट्रा क्विटोवा अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement