World Wrestling Championship : Vinesh Phogat won bronze medal and olympic kota for india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:44 am
Location
Advertisement

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : विनेश फोगाट ने जीता ओलंपिक कोटा और कांस्य पदक

khaskhabar.com : बुधवार, 18 सितम्बर 2019 7:49 PM (IST)
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : विनेश फोगाट ने जीता ओलंपिक कोटा और कांस्य पदक
नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारतीय महिला पहलवान और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) ने यहां जारी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया। वे टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं।

विनेश ने बुधवार को खेले गए अपने रेपचेज कांस्य पदक मुकाबले में दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता मिस्र की मारिया प्रेवोलार्की को हराकर कांस्य पदक जीता। वे विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली अब तक की चौथी भारतीय महिला पहलवान हैं। 25 वर्षीय विनेश ने प्रेवोलार्की को 4-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला पदक है। वहीं, विनेश का किसी भी विश्व चैम्पियनशिप में यह पहला पदक है।

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश ने इससे पहले, रेपचेज राउंड-2 मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी पहलवान अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई थी और टोक्यो के लिए टिकट अपना टिकट पक्का किया था। विनेश टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement