World Wrestling Championship : Deepak Punia just one step away from gold medal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:27 am
Location
Advertisement

World Championship : क्या दीपक रच पाएंगे इतिहास? भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाने से सिर्फ एक कदम दूर

khaskhabar.com : शनिवार, 21 सितम्बर 2019 6:37 PM (IST)
World Championship : क्या दीपक रच पाएंगे इतिहास? भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाने से सिर्फ एक कदम दूर
दीपक के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे मौजूदा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखकर अब सभी भारतीयों को उनसे स्वर्ण की उम्मीद काफी बढ़ गई है। सुशील (66 किग्रा) 2010 में मॉस्को में रूस के एलन गोगाऐय को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इसके अलावा दो बार ओलंपिक में भी पदक जीते है।

सुशील को हालांकि यहां अपने पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। सुशील ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। भारत ने विश्व चैम्पियनशिप में अब तक कुल एक स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य जीते हैं। सुशील के अलावा बिसंभर सिंह ने 1967 में नई दिल्ली में रजत, अनिल कुमार दहिया ने 2010 में रजत, बजरंग पुनिया ने 2018 में बुडापेस्ट में रजत पदक जीता था।

इसके अलावा उदय चंद 1961 में योकोहामा में कांस्य, बजरंग 2013 में बुडापेस्ट में कांस्य, रमेश कुमार 2009 में हेरनिंग में कांस्य, नरसिंह पंचम यादव 2015 में लॉस वेगास में कांस्य, रवि कुमार दहिया 2019 में नूर सुल्तान में कांस्य और बजरंग 2019 में नूर सुल्तान में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। बजरंग एकमात्र ऐसे भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने तीन बार विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता है। वे एक बार रजत और दो बार कांस्य जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें - ‘इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा’

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement