World Junior Badminton Championship : Lakshya Sen won bronze medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:45 am
Location
Advertisement

विश्व जूनियर चैंपियनशिप : 7 साल का सूखा खत्म, लक्ष्य ने जीता कांस्य

khaskhabar.com : रविवार, 18 नवम्बर 2018 1:16 PM (IST)
विश्व जूनियर चैंपियनशिप : 7 साल का सूखा खत्म, लक्ष्य ने जीता कांस्य
मार्कहाम (कनाडा)। भारत के अनुभवी जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सात साल का सूखा समाप्त करते हुए यहां जारी विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। लक्ष्य को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हार मिली, लेकिन वे कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे।

भारत के 17 वर्षीय खिलाड़ी लक्ष्य को सेमीफाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न ने तीन गेम में 20-22, 21-16, 21-13 से मात दी। इस हार के कारण भारतीय खिलाड़ी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में इस साल लक्ष्य के द्वारा भारत को एकमात्र पदक हासिल हुआ है।

इस चैम्पियनशिप में सात साल पहले समीर वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया था। इसके अलावा, बी. साई प्रणीत ने भी वर्ष 2010 में कांस्य पदक जीता था। इस चैम्पियनशिप का एकमात्र स्वर्ण पदक भारत की सबसे अनुभवी बैडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के नाम है। उन्होंने वर्ष 2008 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement