World Cup football qualifier : Portugal and Sweden won their match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

विश्व कप क्वालीफायर : पुर्तगाल-स्वीडन ने हासिल की जीत

khaskhabar.com : शनिवार, 10 जून 2017 5:43 PM (IST)
विश्व कप क्वालीफायर : पुर्तगाल-स्वीडन ने हासिल की जीत
मेड्रिड। यूरोपीय विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर के छठे दौर में जहां एक ओर स्वीडन ने फ्रांस को हराया, वहीं स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुर्तगाल ने लातविया को मात देकर जीत हासिल की। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात स्कोंटो स्टाडियोंस मैदान पर खेले गए मैच में पुर्तगाल ने लातविया को 3-0 और फ्रेंड्स एरीना स्टेडियम में खेले गए मैच में स्वीडन ने फ्रांस को 2-1 से मात दी।

छठे दौर में खेले गए दूसरे मैच में पहले हाफ की शुरुआत के बाद 41वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर पुर्तगाल का खाता खोला। इसके बाद, दूसरे हाफ में 63वें मिनट में रोनाल्डो ने एक और गोल कर पुर्तगाल को 2-0 से बढ़त दिलाई। एड्रिएन सिल्वा ने 67वें मिनट में तीसरा गोल कर पुर्तगाल को लातविया पर 3-0 से जीत दिलाई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement