World Cup 2019 match between australia and sri lanka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:39 pm
Location
Advertisement

विश्व कप : 335 रन के लक्ष्य में श्रीलंका को मिली तूफानी शुरुआत

khaskhabar.com : शनिवार, 15 जून 2019 8:59 PM (IST)
विश्व कप : 335 रन के लक्ष्य में श्रीलंका को मिली तूफानी शुरुआत
लंदन। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शनिवार को यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप-2019 के 20वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 334/7 रन बनाए। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक श्रीलंका ने 26 ओवर में 159/2 रन बना लिए थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान आरोन फिंच ने 132 गेंदों पर 15 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 153 रन ठोके। स्टीवन स्मिथ ने 59 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की बदौलत 73 रन की पारी खेली। ग्लेन मेक्सवैल 25 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के के सहारे 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। डेविड वार्नर ने 26, उस्मान ख्वाजा ने 10, विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 4, शॉन मार्श ने 3 और पैट कमिंस ने 0 रन बनाए। मिशेल स्टार्क 5 रन पर अविजित रहे।

धनंजय डिसिल्वा और इसुरू उदाना ने 2-2 और लसिथ मलिंगा ने एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नाथन कोल्टर नाइल को बाहर बैठाया गया है। उनकी जगह जेसन बेहरनडार्फ को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मेक्सवैल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जेसन बेहरनडार्फ, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन।

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुशल परेरा (विकेटकीपर), लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डीसिल्वा, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप, लसिथ मलिंगा, मिलिंदा श्रीवर्दना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement