World Cup 2019 : Sourav Ganguly and Sandeep Patil reaction about MS Dhoni batting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:41 am
Location
Advertisement

विश्व कप 2019 : धोनी को लेकर ऐसा बोले गांगुली और पाटिल

khaskhabar.com : बुधवार, 26 जून 2019 3:27 PM (IST)
विश्व कप 2019 : धोनी को लेकर ऐसा बोले गांगुली और पाटिल
नई दिल्ली। टीम इंडिया को विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा था। इस मैच में धीमी बल्लेबाजी के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को आलोचना झेलनी पड़ रही है। 37 वर्षीय धोनी ने 52 गेंदों पर सिर्फ 28 रन बनाए।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने धोनी केदार जाधव के बीच हुई धीमी साझेदारी पर निराशा जताई थी। हालांकि सौरव गांगुली का मानना है कि धोनी बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और जोरदार वापसी करेंगे। गांगुली ने कहा कि मैं यही कहना चाहूंगा कि एमएसडी एक शानदार बल्लेबाज हैं और वे इस विश्व कप में यह साबित भी करेंगे भले ही वे अफगानिस्तान के खिलाफ थोड़ा संघर्ष कर रहे थे।

ये सिर्फ एक मैच था। उल्लेखनीय है कि धोनी की बल्लेबाजी में पिछले कुछ समय से बदलाव देखने को मिला है। वे पहले की जैसे तेज खेलने के बजाय पारी को जमाने पर ध्यान देते हैं और अंतिम ओवरों का इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement