World Cup 2019 : rain possibility in india-new zealand semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:39 pm
Location
Advertisement

विश्व कप : IND vs NZ Semifinal में बारिश की आशंका, धुल गया था लीग मैच

khaskhabar.com : सोमवार, 08 जुलाई 2019 5:46 PM (IST)
विश्व कप : IND vs NZ Semifinal में बारिश की आशंका, धुल गया था लीग मैच
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार (9 जुलाई) को ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में विश्व कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसमें बरसात की बाधा पडऩे की आशंका है। इससे पहले 13 जून को ट्रेंटब्रिज में दोनों देशों के बीच मैच बरसात के कारण रद्द हो गया था। दोनों को 1-1 अंक मिला था। इसके अलावा इस विश्व कप में तीन अन्य मैच भी बरसात की भेंट चढ़ गए थे।

ब्रिटिश मेट डिपार्टमेंट के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 के करीब बरसात की संभावना है। इस कारण मैच प्रस्तावित समय 10.30 के बजाय देरी से शुरू हो सकता है। हालांकि नॉकआउट मुकाबलों में एक रिजर्व दिन होने से ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फिर भी दोनों दिन खेल नहीं होने पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।

इसका कारण है भारत के लीग मुकाबलों में सर्वाधिक अंक। भारत 15 अंक के साथ पहली, जबकि न्यूजीलैंड (11) चौथे स्थान पर रहा। उल्लेखनीय है कि आज तक भारत-न्यूजीलैंड में 106 वनडे हुए हैं। इनमें से भारत ने 55 और न्यूजीलैंड ने 45 वनडे जीते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement