World Cup-2019 : New Zealand will be face today Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:02 pm
Location
Advertisement

विश्व कप-2019: न्यूजीलैंड का सामना आज अफगानिस्तान से होगा

khaskhabar.com : शनिवार, 08 जून 2019 10:31 AM (IST)
विश्व कप-2019: न्यूजीलैंड का सामना आज अफगानिस्तान से होगा
टॉनटन। आईसीसी विश्व कप-2019 में आज अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मैच जीते हैं तो वहीं छुपा रुस्तम का तमगा लेकर विश्व कप में आई अफगानिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने के लिए उतारू होगी। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ने उसे निराश किया। कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उसे एक और झटका लगा है। टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद शाहजाद घुटने में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

उनके स्थान पर इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया है। अब टीम की बल्लेबाजी मुख्यत: अब हसमतुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जाजई और नूर अली जादरान के जिम्मे होगी। गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान कीवी टीम की स्पिन के खिलाफ कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement