World Cup 2019 : Eoin Morgan smashes highest sixes in one odi inning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:47 pm
Location
Advertisement

मोर्गन ने इन 3 को पीछे छोड़ बनाया सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 जून 2019 7:19 PM (IST)
मोर्गन ने इन 3 को पीछे छोड़ बनाया सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज इयोन मोर्गन एक वनडे पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मोर्गन ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के लगाए। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अफगान टीम के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में खेलते हुए मोर्गन ने एक पारी में सबसे अधिक 16 छक्के लगाने के भारत के रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

मोर्गन ने अपनी 71 गेंदों की पारी में चार चौके और 17 छक्के लगाए और 148 रनों पर आउट हुए। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 209 रनों की पारी के दौरान 158 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 16 छक्के लगाए थे।

इसी तरह, डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई अपनी 149 रनों की तूफानी पारी के दौरान 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 16 छक्के लगाए थे। जहां तक गेल की बात है तो उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी 147 गेंदों की पारी में 10 चौकों और 16 छक्कों की मदद से 215 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement