Women World Cup : New Zealand beat Pakistan by 8 wickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:23 pm
Location
Advertisement

महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दी करारी मात

khaskhabar.com : रविवार, 09 जुलाई 2017 1:19 PM (IST)
महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दी करारी मात
टॉन्टन। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद सोफी डेविने (93) की आतिशी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां आईसीसी महिला विश्व कप के 17वें मैच में पाकिस्तान को 210 गेंदों पहले आठ विकेट से रौंद दिया। न्यूजीलैंड को 145 रन का साधारण लक्ष्य मिला था, जो उसने दो विकेट खोकर 15 ओवर में ही हासिल कर लिया।

डेविने ने 41 गेंदों पर सात चौके व नौ छक्के उड़ाए। वे सिर्फ सात रन से शतक से चूक गईं। डेविने के अलावा ओपनर एमी सैदरवेट ने 42 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। विकेटकीपर राशेल प्रीस्ट सिर्फ आठ रन ही बना सकीं। डियाना बैग और नाशरा संधू ने एक-एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड इस जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। कीवी टीम के पांच मैच में तीन जीत, एक हार व एक मैच बेनतीजा रहने पर सात अंक हैं। दूसरी पाकिस्तान सातवें स्थान पर है। उसे सभी पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement