Women T20 World Cup : Pakistan beat Ireland by 38 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:43 pm
Location
Advertisement

महिला T20 विश्व कप : आयरलैंड को हरा पाकिस्तान की उम्मीदें कायम

khaskhabar.com : बुधवार, 14 नवम्बर 2018 12:40 PM (IST)
महिला T20 विश्व कप : आयरलैंड को हरा पाकिस्तान की उम्मीदें कायम
प्रोविडेंस (गुयाना)। पाकिस्तान ने यहां आयरलैंड को 38 रन से हरा महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। पाकिस्तान शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुका है। वह ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया (6) पहले व भारत (4) दूसरे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड और आयरलैंड ने अभी अंकों का खाता नहीं खोला है। मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने छह विकेट पर 139 रन बनाए। कप्तान जवेरिया खान ने 52 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 74 रन बनाए। ओ रिली ने तीन विकेट लिए।

जवाब में आयरलैंड नौ विकेट पर 101 रन ही बना सका। सना मीर, एमन अनवर, नशरा संधु व आलिया रियाज ने 2-2 विकेट चटकाए। जवेरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले पाकिस्तान को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों करारी हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया 33 रन से जीता

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement