Women Hockey : India won series after playing last match draw with South Korea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:54 pm
Location
Advertisement

महिला हॉकी : कोरिया से ड्रॉ खेल भारत ने 3-1 से जीती सीरीज

khaskhabar.com : रविवार, 11 मार्च 2018 5:43 PM (IST)
महिला हॉकी : कोरिया से ड्रॉ खेल भारत ने 3-1 से जीती सीरीज
सियोल। भारतीय महिला हॉकी टीम का रविवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ रहे मुकाबले के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया।

कोरिया के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम मैच में भारतीय टीम के लिए वंदना कटारिया ने एकमात्र गोल किया, वहीं मेजबान देश के लिए बोमी किम ने गोल किया। भारत और दक्षिण कोरिया दोनों टीमों ने पहले तीन क्वार्टर में गोल करने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपने खेल में और भी तेजी की।

वंदना ने कप्तान रानी से मिले पास को कोरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दी। इसके बाद, भारत की ओर से हासिल की गई इस बढ़त को बोमी ने कोरिया के लिए दागे गए अपने गोल के दम पर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच यह मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement