Women Hockey : India beat Australia by 1-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:16 am
Location
Advertisement

महिला हॉकी : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया

khaskhabar.com : गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 12:30 PM (IST)
महिला हॉकी : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया
मेलबोर्न। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। नेटबॉल हॉकी सेंटर में हुए इस मैच का एकमात्र गोल भारत की रानी रामपाल ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। दोनों ही टीमों ने शुरुआत रक्षात्मक अंदाज में की और पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल हासिल नहीं कर सकी।

दूसरे क्वार्टर में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और रानी रामपाल ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त के साथ मध्यांतर का समापन किया। मध्यांतर के बाद तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने भी बेहतरीन बचाव किया।

यह क्वार्टर भी गोलरहित रहा और भारतीय टीम बढ़त कायम रखने में सफल रही। आखिरी क्वार्टर में भी लाख प्रयास के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम गोल हासिल नहीं कर सकी और भारतीय टीम रानी रामपाल के एकमात्र गोल की बदौलत जीत हासिल करने में सफल रही। दोनों टीमें अब शुक्रवार को आमने-सामने होंगी।

(IANS)

आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement