Women Cricket : NewZealand beat India in first t20 match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:06 pm
Location
Advertisement

महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को दी मात

khaskhabar.com : बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 12:53 PM (IST)
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को दी मात
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को 23 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। किवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 39 रनों की पारी खेली। मंधाना ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के लगाए। किवी टीम के लिए ली ताहूहू ने तीन विकेट लिए। लेघ कास्परेक और एमेलिया केर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement