Wimbledon: Ashleigh to meet Karolina in final -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:40 pm
Location
Advertisement

विंबलडन : फाइनल में पहुंचीं बार्टी, प्लीसकोवा से भिड़ेंगी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 जुलाई 2021 10:54 AM (IST)
विंबलडन : फाइनल में पहुंचीं बार्टी, प्लीसकोवा से भिड़ेंगी
लंदन| विश्व की नम्बर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ऑल इंग्लैंड क्लब में जारी ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम इवेंट विंबलडन के महिला एकल फाइनल में पहुंच गई हैं। बार्टी बीते पांच साल मं विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली वर्ल्ड नम्बर-1 हैं।

बार्टी ने सेमीफाइनल में 2018 की चैम्पियन एंगलिक केरबर को 6-3, 7-6(3) से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 26 मिनट चला।

विंबलडन में बार्टी की यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले वह 2019 में फ्रेंच ओपन के रूप में एकमात्र ग्लैंड स्लैम जीतने में सफल रही हैं।

फाइनल में बार्टी का सामना चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा से होगा। प्लीसकोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में बेलारूस की आर्यना साबालेंका को 5.7, 6-4,6-4 से हराया।

यह मुकाबला लगभग दो घंटे चला।

फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement