Wimbledon : Angelique Kerber beat Serena Williams in final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 4:24 pm
Location
Advertisement

विंबलडन : एंजेलिक केर्बर ने सेरेना विलियम्स से किया हिसाब बराबर

khaskhabar.com : रविवार, 15 जुलाई 2018 12:10 PM (IST)
विंबलडन : एंजेलिक केर्बर ने सेरेना विलियम्स से किया हिसाब बराबर
लंदन। वल्र्ड नंबर-10 जर्मनी की टेनिस स्टार एंजेलिके केर्बर ने शनिवार को अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से महरूम कर दिया। केर्बर ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सेरेना को हरा दिया।

केर्बर ने 23 ग्रैंडस्लैम और सात बार की विंबलडन विजेता सेरेना को महज एक घंटे पांच मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। यह केर्बर का तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। उन्होंने 2016 में सेरेना को ही हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

उसी साल वे अमेरिकी ओपन जीतने में भी सफल रही थीं। केर्बर कुल चौथी बार किसी भी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची हैं जिसमें से तीन बार वे जीत हासिल करने में सफल रही हैं। सेरेना इससे पहले भी केर्बर के सामने इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement