We have to be as calm as Dhoni: boat driver Vishnu Saravanan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:17 pm
Location
Advertisement

हमें धोनी की तरह शांत रहना होगा : नौका चालक विष्णु सरवनन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 2:58 PM (IST)
हमें धोनी की तरह शांत रहना होगा : नौका चालक विष्णु सरवनन
नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय नौका चालक विष्णु सरवनन ने कहा है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक के दौरान उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह शांत रहना होगा। सरवनन (लेजर स्टैंडर्ड), नेत्रा (लेजर रेडियल) और विष्णु गणपति और वरुण ठक्कर (49अर स्किफ) इस महीने के शुरू में ओमान में हुए एशियाई क्वालीफायर से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे हैं।

सरवनन ने एक वर्चुअल मीडिया सम्मेलन में कहा कि शीर्ष 50 में समाप्त करने पर उन्हें खुशी होगी।

उन्होंने कहा, " कोई दबाव नहीं होगा क्योंकि हम जानते हैं कि हम वहां तक नहीं पहुंचे हैं। हम युवा हैं और अभी सीखने की काफी ज्यादा गुंजाइश है। पूरे देश की काफी उम्मीदें हम पर लगी होंगी, लेकिन हमें धोनी की तरह कूल रहकर अपना काम करना होगा।"

नेत्रा ने कहा कि ओलंपिक खेल सीखने के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा, " हम बिना ज्यादा उम्मीदों के खेलों में जाएंगे। हम देखेंगे कि विश्व स्तर में हम कहां होते हैं। यह हमारे लिए सीखने की अच्छी प्रक्रिया होगी। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना बहुत बड़ा कदम है। मैं भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला नौका चालक बनकर गर्व महसूस कर रही हूं।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement