VVS Laxman biography 281 and beyond released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:15 pm
Location
Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, भारत में अगर आप सफल हैं तो आप...

khaskhabar.com : शनिवार, 24 नवम्बर 2018 12:32 PM (IST)
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, भारत में अगर आप सफल हैं तो आप...
मुंबई। भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों में शुमार वांगीपुरापु वेंकट साई लक्ष्मण का कहना है कि सफलता को संभाल पाना असफलता की तुलना में अधिक मुश्किल होता है। लक्ष्मण का कहना है कि इसीलिए यह जरूरी है कि लंबे खेल करियर के लिए आपके पास कोच, दोस्तों और परिवार का समर्थन हो। हाल ही में लक्ष्मण की बायोग्राफी 281 एंड बियोंड रिलीज हुई है।

गुरुवार रात को जाने-माने खेल कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ एक बातचीत सत्र में पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण ने क्रिकेट करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की। इस सत्र में सचिन तेंदुलकर, आशीष नेहरा, मुरली कार्तिक, संदीप पाटिल, सबा करीम सहित कई अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। लक्ष्मण ने कहा, सफलता का सामना कर पाना असफलता की तुलना में अधिक मुश्किल होता है।

भारत में अगर आप सफल हैं, तो आप आसानी से हवा में उड़ सकते हैं। लेकिन, अगर आप बुरे समय से गुजर रहे हैं, तो आपको समर्थन मिलता है और आप वापसी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसीलिए, हमें ऐसे पलों में एक अहम सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement