Advertisement
विराट कोहली बने तीसरे भारतीय, फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा स्टैंड
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखने का फैसला किया है। कोहली दिल्ली निवासी हैं। डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने एक बयान में कहा कि विश्व क्रिकेट में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन ने डीडीसीए को गौरवान्वित किया है। कुछ बड़े कारनामों और अटूट कप्तानी के रिकॉर्ड के चलते उनका सम्मान करने की हमें खुशी है।
कोहली सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम पर स्टैंड रखा जाएगा। इससे पहले क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ के नाम से स्टैंड का नाम रखा गया था। हालांकि उनके नाम का स्टैंड, उनके संन्यास लेने के बाद रखा गया था। उनके अलावा वीरेंद्र सहवाग और अंजुम चोपड़ा अन्य क्रिकेटर हैं, जिनके नाम से स्टेडियम के गेट हैं।
रजत शर्मा ने अपने एक ट्वीट में कहा कि हमें इस बात की भी खुशी है कि टीम इंडिया की कप्तानी न केवल एक दिल्ली का खिलाड़ी कर रहा है बल्कि इसमें एक सलामी बल्लेबाज, एक विकेटकीपर और एक प्रमुख तेज गेंदबाज भी यहीं से है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement