Advertisement
विराट कोहली ने कहा, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि धोनी...
एडिलेड। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत में अहम योगदान देने वाले महेंद्र सिंह धोनी की पारी को क्लासिक बताया है। कोहली ने कहा है कि धोनी निश्चित ही आने वाले दिनों में टीम का हिस्सा रहेंगे। कोहली ने भी इस मैच में 104 रनों की पारी खेली। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि धोनी आने वाले समय में टीम का हिस्सा होंगे। आज धोनी ने क्लासिक पारी खेली।
उन्होंने मैच में अच्छी कैलकुलेशन की। वे मैच को आखिरी तक ले गए। वे जानते थे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। उन्होंने आखिरी में बड़े शॉट खेलने के लिए बचाए रखे। उन्होंने कहा कि आपको अपने आपको आगे लाने के लिए छोटे-छोटे पहलुओं की जरूरत होती है और मैं यही कर रहा था।
भारतीय टीम के कप्तान ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी तारीफ की, जिन्होंने अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश अंत तक अपने आपको रोकने की थी। मेरा मानना है कि जब शॉन मार्श और ग्लैन मैक्सवेल खेल रहे थे तब वे मजबूत थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement