Virat Kohli most followed cricketer on social media, see top-10 list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:27 am
Location
Advertisement

सोशल मीडिया पर अव्वल क्रिकेटर हैं विराट कोहली, ये है टॉप-10 की लिस्ट

khaskhabar.com : रविवार, 18 अगस्त 2019 4:06 PM (IST)
सोशल मीडिया पर अव्वल क्रिकेटर हैं विराट कोहली, ये है टॉप-10 की लिस्ट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाडिय़ों की सूची में पहले नंबर पर है। कोहली इस दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वे एकमात्र क्रिकेटर हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव हैं। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं।

सोशल मीडिया पर वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर आते हैं। उनके ट्विटर पर तीन करोड़, फेसबुक पर 2.8 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.65 करोड़ फॉलोअर हैं। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं है, लेकिन फिर भी वे तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.54 करोड़, ट्विटर पर 77 लाख और फेसबुक पर 2.05 करोड़ फॉलोअर हैं।

अपने करियर में सबसे शानदार प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा के तीनों प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। सुरेश रैना के ट्विटर पर 1.67 करोड़, इंस्टाग्राम पर 90 लाख और फेसबुक पर 31 लाख फॉलोअर हैं। युवराज सिंह के ट्विटर पर 47 लाख, इंस्टाग्राम पर 75 लाख और फेसबुक पर 1.4 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के ट्विटर पर 1.01 करोड़, इंस्टाग्राम पर 36 लाख और फेसबुक पर 66 लाख फॉलोअर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement