Vijender Singh to take on Francis Cheka today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:33 am
Location
Advertisement

विजेंदर सिंह की फ्रांसिस चेका से सुपरहिट टक्कर आज

khaskhabar.com : शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 11:53 AM (IST)
विजेंदर सिंह की फ्रांसिस चेका से सुपरहिट टक्कर आज
नई दिल्ली। पेशेवर मुक्केबाजी में अपनी छाप छोड़ चुके भारतीय खिलाड़ी विजेंदर सिंह के सामने शनिवार को अभी तक की सबसे मुश्किल चुनौती होगी। वे इस बार डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाने अपने से अनुभवी तंजानिया के मुक्केबाज फ्रांसिस चेका से भिड़ेंगे। विजेंदर ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को मात देते हुए यह खिताब अपने नाम किया था। अब उनके सामने इसे बचाने की मुश्किल चुनौती है।

तंजानिया के चेका के पास 43 मुकाबलों का अनुभव है जिसमें से उन्होंने 32 में जीत हासिल की है। 34 साल के चेका इस समय अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) की सुपर मिडिलवेट डिवीजन में मौजूदा अफ्रीकन चैम्पियन हैं। महज 17 साल की उम्र में पेशेवर मुक्केबाजी की दुनिया में कदम रखने वाले चेका के पास 16 साल का अनुभव है। विजेंदर ने भारतीय मुक्केबाजी इतिहास में याद रखने लायक कई कारनामे किए हैं।

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement