US Open : Bianca Andreescu beat Serena Williams to win first grand slam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:23 pm
Location
Advertisement

US Open : बियांका ने सेरेना को हराकर जीता पहला ग्रैंडस्लैम

khaskhabar.com : रविवार, 08 सितम्बर 2019 2:06 PM (IST)
US Open : बियांका ने सेरेना को हराकर जीता पहला ग्रैंडस्लैम
न्यूयॉर्क। कनाडा की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी बियांका एंड्रेस्कू ने शनिवार को अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर साल के चौथे ग्रैंडस्लैम अमेरिकन ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया। 19 साल की बियांका ने बिग हिटिंग, बिग सर्विंग शैली का आक्रामक खेल दिखाते हुए सेरेना को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराकर न सिर्फ अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता बल्कि सेरेना को अपना रिकॉर्ड 24वां ग्रैंडस्लैम जीतने से रोक दिया।

बियांका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी बन गई हैं। सेरेना को लगातार दूसरे साल फ्लशिंग मिडोस (अमेरिका ओपन) के फाइनल में हार मिली है। बीते साल जापान की नाओमी ओसाका ने हराया था। बीते साल अमेरिकी ओपन फाइनल में ही 37 साल की सेरेना की चेयर अम्पायर के साथ नोक-झोंक हुई थी।

वे विवाद काफी गहरा गया था। सेरेना को सबसे अधिक 24 ग्रैंडस्लैम जीतने के मारगरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए जनवरी में होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन तक का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement