विश्व कप की शुरुआत सात अक्टूबर से होगी जिसका फाइनल मैच 22 अक्टूबर को
खेला जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाला टूर्नामेंट राउंड रॉबिन लीग प्रारूप में
खेला जाएगा। इस अवसर पर विजय गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर खेलों
का गढ़ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मार्च में यहां टी20 विश्वकप आयोजित
हुआ और फरवरी में दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन किया गया।
अक्टूबर में हम
ब्रिक्स फुटबॉल और 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप आयोजित कर रहे हैं। और
कबड्डी विश्व कप-2016 भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट होगा। उन्होंने
कहा कि मुझे खुशी है कि इस विश्व कप के जरिए कबड्डी ओलम्पिक खेलने वाले
देशों में वैश्विक पहचान हासिल कर रहा है।