Tokyo marks 100 days to go until Olympics amid Covid spike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:38 pm
Location
Advertisement

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच टोक्यो ओलंपिक में 100 दिन बाकी

khaskhabar.com : बुधवार, 14 अप्रैल 2021 5:23 PM (IST)
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच टोक्यो ओलंपिक में 100 दिन बाकी
टोक्यो| वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में 100 दिन शेष रह गए हैं। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन पिछले साल होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ओलंपिक के मेजबान शहर टोक्यो में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए शहर में महीने भर का सेमी स्टेट आपातकाल लगाया गया है।

डीपीए रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोएके ने कहा, "इस समय हमें मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकने में एकजुट होना है और कोरोना वायरस को मात देनी है। हमें सभी के लिए ओलंपिक खेलों का आयोजन भी करना है।"

टोक्यो में मंगलवार को कोरोना वायरस के 510 नए मामले सामने आए थे जो तीन दिन में पहली बार 500 से ज्यादा का आकंड़ा पार कर गया था। देश के पश्चिमी प्रायद्वीप ओसाका में कोरोना के 1099 मामले सामने आए थे।

लोवर हाउस समिति में कोरोना वायरस एडवाइजरी पैनल की प्रमख शिगेरु ओमी ने कोरोना के चौथी लहर की पुष्टि की।

जापान में कोरोना टीकाकरण का कार्य भी सुस्ती से चल रहा है और स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, अब तक सिर्फ 0.4 फीसदी लोगों का ही पूरी तरह टीकाकरण हुआ है।

इस बीच, टोक्यो 2020 कॉर्डिनेशन कमिशन के प्रमुख जॉन कोएट्स ने वीडियो संदेश में कहा कि महामारी के बावजूद ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से तय कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू किया जाएगा।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement