Third Test third day game between india and england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा टेस्ट : भारत के जीत की ओर मजबूत कदम

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 5:46 PM (IST)
तीसरा टेस्ट : भारत के जीत की ओर मजबूत कदम
मोहाली। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में 78 रनों पर चार विकेट चटका दिए हैं। दिन की समाप्ति तक जोए रूट 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि नाइटवॉचमैन गारेथ बैटी को अभी खाता खोलना बाकी है। मेहमान टीम अभी भी भारत से 56 रन पीछे है। सोमवार को अपने दूसरे दिन के स्कोर 216 रनों पर छह विकेट से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को निचले क्रम के बल्लेबाजों रविंद्र जडेजा (90), रविचन्द्रन अश्विन (72) और जयंत यादव (55) ने पहली पारी में 417 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी के आधार पर 134 रनों की बढ़त ले ली। ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement