Third Test third day game between India and Australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:36 pm
Location
Advertisement

तीसरा टेस्ट : पुजारा का शतक, कमिंस ने किया परेशान, भारत 91 रन पीछे

khaskhabar.com : शनिवार, 18 मार्च 2017 11:02 AM (IST)
तीसरा टेस्ट : पुजारा का शतक, कमिंस ने किया परेशान, भारत 91 रन पीछे
रांची। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 130) ने अपनी जुझारू पारी के दम पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मैच में बनाए रखा है। ऑस्टेलिया के 451 रनों के विशाल स्कोर के सामने भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 91 रन पीछे है। स्टम्प्स होने पर पुजारा के साथ रिद्धिमान साहा 18 रन पर नाबाद लौटे। पुजारा के अलावा लोकेश राहुल (67) और मुरली विजय (82) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

भारत ने दिन की शुरुआत तो अच्छी की और पहले सत्र में विजय के रूप में एकमात्र विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े। भोजनकाल से पहले की आखिरी गेंद पर विजय आउट हुए। इसके बाद कमिंस ने दूसरे सत्र में भारतीय कप्तान विराट कोहली (6) और अंजिक्य रहाणे (14) के बाद तीसरे सत्र में रविचंद्रन अश्विन (3) और जोश हैजलवुड ने तीसरे सत्र में ही करुण नायर (23) को आउट कर भारत को परेशानी में डाल दिया। लेकिन एक छोर संभाले खड़े पुजारा पर न कमिंस, हैजलवुड की तेज गेंदों का असर हुआ न ही नाथन लियोन और स्टीव ओ कीफे की फिरकी का।

वे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़े रहे। तीसरे सत्र में दो विकेट गिर जाने के बाद भारत मुश्किल में था तथा एक और विकेट उसे गहरे संकट में डाल सकता था लेकिन साहा ने पुजारा का साथ दिया और भारत को बैकफुट पर जाने से रोका। दोनों के बीच अभी तक 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। तीसरे सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने बिना किसी जोखिम के बल्लेबाजी की और महज 57 रन जोड़े। भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में मेजबानों ने 110 रन जोड़े।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement