Third ODI : Both India and NewZealand are eying on lead in series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा वनडे : दोनों की नजरें बढ़त पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 10:25 AM (IST)
तीसरा वनडे : दोनों की नजरें बढ़त पर
मोहाली। दिल्ली में खेले गए दूसरे मैच में आखिरी पलों में मिली हार के बाद भारतीय टीम मोहाली में तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर पांच मैच की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें रविवार को अब तीसरे मैच के लिए पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टेस्ट श्रृंखला में बुरी तरह पिटने और पहले एकदिवसीय में खराब प्रदर्शन के बाद किवी टीम ने दूसरा एकदिवसीय मैच जीत श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है। ऐसे में मोहाली में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ बढ़त हासिल करने की होगी। धर्मशाला में हुए पहले एकदिवसीय मैच में भारत को जीत मिली थी और दूसरे मैच में भी उम्मीद थी कि वह जीत हासिल कर लेगी। लेकिन मेजबानों ने कुछ गलतियां कीं जिनके कारण उसे हार झेलनी पड़ी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी मैच के बाद कहा था कि टीम के बल्लेबाज महत्वपूर्ण साझेदारियां नहीं कर सके जिसके कारण उन्हें हार मिली। यह भी पढ़े :वनडे में इन 10 के नाम सर्वाधिक फिफ्टी, धोनी...
यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement