Advertisement
फ्रेंच ओपन के ड्रॉ का ऐलान, कुजनेत्सोव से भिड़ेंगे मरे
पेरिस। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के ड्रॉ का ऐलान हो गया है। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव से भिड़ेंगे। बीबीसी के मुताबिक, विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी योहाना कोंटा इस टूर्नामेंट के पहले दौर में ताईवान की सिहे सु वेई से भिड़ेंगी।
मरे और कुजनेत्सोव इससे पहले दो बार आमने-सामने हो चुके हैं। दोनों बार मरे को जीत मिली है। मरे ने इस साल सिर्फ दुबई ओपन का खिताब जीता है। वह पहली बार फ्रेंच ओपन जीतने की कोशिश करेंगे। पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने उन्हें मात दी थी।
महिला वर्ग की मौजूदा विजेता गर्बिने मुगुरुजा पहले दौर में इटली की फ्रांचेश्का स्कियावोने से भिडेंग़ी। फ्रांचेश्का ने 2010 में फ्रेंच ओपन पर कब्जा जमाया था। मुगुरुजा का सेमीफाइनल में सामना विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिके केर्बर हो सकती है। केर्बर रूस की एकटरीना माकारोवा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement