Thailand Open golf tournament : Bhullar on third and Shiv on 9th spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:39 am
Location
Advertisement

थाईलैंड ओपन : गगनजीत भुल्लर तीसरे और शिव 9वें स्थान पर

khaskhabar.com : रविवार, 21 मई 2017 11:58 AM (IST)
थाईलैंड ओपन : गगनजीत भुल्लर तीसरे और शिव 9वें स्थान पर
कॉक। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर थाईलैंड ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को दो स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान के साथ दिन का अंत करने में सफल रहे। वहीं शिव कपूर ने 14 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त नौवें स्थान के साथ दिन का अंत किया।

भुल्लर ने तीसरे दिन चार अंडर 67 का स्कोर किया। इस दौर में उन्होंने पांच बर्डी और एक बोगी लगाई। तीन दिन के बाद उनका कुल स्कोर 15 अंडर 198 है। भुल्लर शीर्ष पर काबिज थाईलैंड के राटोन वान्नासीचान से दो शॉट पीछे हैं। दूसरे स्थान पर थाइलैंड के ही पानुफोल पिट्यारात हैं। भुल्लर दूसरे दिन शीर्ष पर रहे थे।

भुल्लर ने रविवार को अपने शीर्ष पर जाने के बारे में कहा, दिन के अंत में अगर आप पुट अच्छे से करते हैं तो आपको ट्रॉफी अपने घर ले जानी चाहिए। मेरा लक्ष्य कल अपना सौ फीसदी देना है। अपना सौ फीसदी देने के बाद जो परिणाम होगा वो मुझे मंजूर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement