Team India coach Ravi Shastri reaction after win over Australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:12 pm
Location
Advertisement

शास्त्री ने किया इंग्लैंड और अफ्रीका दौरों का जिक्र, पंत के लिए बोले ऐसा

khaskhabar.com : सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 5:59 PM (IST)
शास्त्री ने किया इंग्लैंड और अफ्रीका दौरों का जिक्र, पंत के लिए बोले ऐसा
नई दिल्ली। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेला गया पहला टेस्ट 31 रन से जीतने में सफल रही। जीत के बाद कोच रवि शास्त्री काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि हम इंग्लैंड में पहला टेस्ट 31 रन से, दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट 60-70 रन से हार गए थे। इसलिए हमें जीत हासिल कर काफी बढिय़ा लग रहा है।

अच्छी शुरुआत होने के बाद भरोसा बढ़ता है। हालांकि पहली पारी में हमारे बल्लेबाजों ने कुछ घटिया शॉट खेल विकेट गंवाए, लेकिन वे बाद में इससे सीख गए। पुजारा ने अद्भुत खेल दिखाया। हमने पुजारा से इन परिस्थितियों में उछाल का सामना करने के लिए थोड़ा आक्रामक होने को कहा था। अब खिलाड़ी थोड़े आराम के बाद फिर से नेट्स पर उतरेंगे। हम जानते हैं कि पर्थ का मैदान तेज है।

वहां तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद है। उन्हें ब्रेक की जरूरत है। मेरे हिसाब से गेंदबाजों ने पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 250 रन का बचाव करना आसान नहीं था। उनका अनुशासन देखते ही बन रहा था। यह रातों रात नहीं हुआ, इसके लिए काफी मेहनत की थी। ऐसे में आप किसी भी टीम के खिलाफ कामयाब हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement