Advertisement
ओपनर तमीम इकबाल एशिया कप से बाहर, ये ले सकते हैं जगह
दुबई। बांग्लादेश के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल कलाई में फ्रेक्चर के कारण एशिया कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, तमीम को यहां शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के पहले मैच में बाईं कलाई में चोट लग गई।
तमीम मैच के दूसरे ओवर में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंद को हिट करने के प्रयास में चूक गए और यह गेंद सीधे उनकी बाईं कलाई पर जाकर लगी। इसके बाद वे मैच से रिटायर्ड हर्ट हो गए।
रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया जहां स्कैन में उनकी कलाई में फ्रेक्चर होने की बात सामने आई है। हालांकि बांग्लादेश के 9 विकेट गिरने के बाद वे फिर से मैदान पर आए थे। उन्होंने शतकवीर मुश्फिुकर रहीम का साथ दिया और दो रन पर नाबाद लौटे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement