Advertisement
T20 क्रिकेट : कैच के बाद धोनी अब स्टंपिंग में भी बने नं.1 विकेटकीपर

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी20 मैच में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। धोनी अब क्रिकेट के इस सबसे छोटे और नए फॉर्मेट में स्टंपिंग के मामले में नं.1 विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने इस मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव की लगातार दो गेंदों पर जॉनी बेयरस्टॉ और जोए रूट को स्टंप किया। अब 36 वर्षीय धोनी के खाते में 91 टी20 मैच में 33 स्टंप हो गए हैं। साथ ही उन्होंने 49 कैच भी किए हैं। वे कुल 82 शिकार कर चुके हैं। धोनी के 90 टेस्ट में 38 और 318 वनडे में 107 स्टंप हैं।
अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंप करने वाले 5 और विकेटकीपरों का प्रदर्शन :-
अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंप करने वाले 5 और विकेटकीपरों का प्रदर्शन :-
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features
