Sunil Gavaskar rise question on prize money given to MS Dhoni and Yuzvendra Chahal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:03 pm
Location
Advertisement

धोनी-चहल को मिली छोटी सी पुरस्कार राशि पर सनी ने उठाया यह सवाल

khaskhabar.com : शनिवार, 19 जनवरी 2019 5:28 PM (IST)
धोनी-चहल को मिली छोटी सी पुरस्कार राशि पर सनी ने उठाया यह सवाल
नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का बेहतरीन ढंग से समापन किया। टीम इंडिया तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही। भारत ने शुक्रवार को मेलबोर्न में खेला गया तीसरा व अंतिम वनडे 7 विकेट से जीता। जीत के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों को पुरस्कार राशि के रूप में 500-500 डॉलर (लगभग 35-35 हजार रुपए) मिले।

दोनों ने यह धन चैरिटी में दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम को ट्रॉफी प्रदान की। हालांकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कप्तान सुनील गावसकर को यह बात रास नहीं आई भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत के बावजूद मेजबानों से बड़ा पुरस्कार नहीं मिला। गावसकर ने सोनी सिक्स चैनल से कहा कि 500 डॉलर क्या है, यह शर्मनाक है कि टीम को सिर्फ एक ट्रॉफी मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement