Sultan of Johor Cup : India beat Japan by 1-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:00 pm
Location
Advertisement

सुल्तान ऑफ जोहोर कप : भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से हराया

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018 6:58 PM (IST)
सुल्तान ऑफ जोहोर कप : भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से हराया
जोहोर बाहरू (मलेशिया)। कप्तान मंदीप मोर के शानदार गोल के दम पर भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मंगलवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में जापान को 1-0 से मात दी। जापान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली जीत भारतीय टीम की लगातार तीसरी जीत है।

हालांकि, इस बीच बारिश ने भी मैच में खलल डाली। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते देखा गया। दोनों ही टीमें गोल की कोशिश में थी, लेकिन असफल रहीं। इसके बाद, तीसरे क्वार्टर में काफी समय तक संघर्ष के बाद आखिरकार भारतीय टीम गोल का अवसर बनाने में सफल रही। 42वें मिनट में कप्तान मंदीप ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।

डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने जापान को अंत तक गोल का मौका नहीं दिया और 1-0 से इस मैच में जीत हासिल की। इस जीत में मंदीप के अलावा, भारत के लिए गोलकीपर पंकज राजक की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने जापान के कई शॉट असफल किए। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा।

यूथ ओलम्पिक (5 ए साइड हॉकी) : भारत ने आस्ट्रिया को हराया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement