Stokes, Perry named Wisden leading cricketers of 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:06 pm
Location
Advertisement

स्टोक्स, पैरी चुने गए विज्डन क्रिकेटर-2019

khaskhabar.com : गुरुवार, 09 अप्रैल 2020 11:06 AM (IST)
स्टोक्स, पैरी चुने गए विज्डन क्रिकेटर-2019
लंदन। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स और आस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी एलिसा पैरी को बुधवार को विज्डन ने 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। स्टोक्स 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद यह अवार्ड जीतने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। वहीं पैरी 2016 में भी यह अवार्ड जीत चुकी हैं। इसी के साथ वे यह अवार्ड दो बार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

स्टोक्स ने 2019 में 821 टेस्ट रन बनाए जबकि 719 वनडे रन भी बनाए।

वहीं पैरी ने अपने इकलौते टेस्ट में शतक के अलावा वनडे में दो शानदार पारियां खेलीं। वनडे में उनका औसत 73 रहा है। वहीं छह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वनडे में उन्होंने 21 विकेट लिए हैं और टी-20 मैचों में छह विकेट लिए हैं।

विंडीज के पुरुष क्रिकेटर आंद्रे रसेल को टी-20 में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। रसेल ने पिछले साल टी-20 में 1,080 रन के अलावा 40 विकेट लिए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement