Sports persons salutes to ISRO, know reactions of virender sehwag, shikhar dhawan...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:36 am
Location
Advertisement

Chandrayaan-2 : खेल जगत ने ISRO के हौसले को किया सलाम, जानें-क्या कहा

khaskhabar.com : शनिवार, 07 सितम्बर 2019 2:57 PM (IST)
Chandrayaan-2 : खेल जगत ने ISRO के हौसले को किया सलाम, जानें-क्या कहा
नई दिल्ली। खेल जगत ने लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बावजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा की ओर बढऩे के प्रयास के जज्बे को सलाम किया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज और सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ये तब ही एक नाकामयाबी होगी, यदि हम इससे सीखे नहीं। हम मजबूती से वापसी करेंगे।

मैं इसरो की टीम के जज्बे को सलाम करता हूं, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को एक किया। अभी उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं। हम होंगे कामयाब। शिखर धवन ने कहा, टीम इसरो, आपकी कड़ी मेहनत के लिए हमें आप पर गर्व है।

आप हारे नहीं हैं, हमें और करीब ले गए हैं। इस उम्मीद को जिंदा रखें। महिला पहलवान गीता फोगाट ने लिखा, लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पूरे भारत वर्ष को इसरो पर गर्व है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement