Sports minister Vijay Goel says, Will seek details before sending anyone to Olympic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:47 pm
Location
Advertisement

ओलंपिक में किसी को भी भेजने से पहले जानकारी लेंगे : गोयल

khaskhabar.com : रविवार, 21 मई 2017 12:53 PM (IST)
ओलंपिक में किसी को भी भेजने से पहले जानकारी लेंगे : गोयल
नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक-2016 में बिना जरूरी योग्यताओं के चिकित्सकों को भेजने की रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार अब किसी को भी ओलम्पिक में भेजने से पहले उसके बारे में सभी जानकारी लेकर ही फैसला लेगी। गोयल ने अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाओ से बातचीत में कहा, हम भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) से भारतीय खिलाडिय़ों के साथ जाने वाले लोगों की जानकारी मांगेंगे।

हम देखेंगे कि वह व्यक्ति ओलम्पिक या किसी और अन्य खेल आयोजन में जाने के मापदंडों पर खरा उतरता है या नहीं। उन्होंने कहा, जाहिर सी बात है कि महासंघ ही चिकित्सक और अन्य स्टाफ का चयन करेगा। लेकिन इससे पहले उसे उनके बारे में जरूरी जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दो चिकित्सकों की जांच कर रहा है।

पवन दीप और आर.एस.नेगी पिछले साल ओलम्पिक में भारत के 118 सदस्यीय दल के साथ रियो गए थे जबकि उनके पास जरूरी योग्यता नहीं थी। सीबीआई ने पहले ही पवन और नेगी के खिलाफ प्रथामिक जांच शुरू कर दी है।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement