South African wicket keeper Quinton de Kock takes 100 catch in test, see top 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:20 pm
Location
Advertisement

द. अफ्रीकी विकेटकीपर कॉक ने हासिल की यह खास उपलब्धि, देखें टॉप...

khaskhabar.com : शनिवार, 06 जनवरी 2018 4:51 PM (IST)
द. अफ्रीकी विकेटकीपर कॉक ने हासिल की यह खास उपलब्धि, देखें टॉप...
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की। कॉक ने तेज गेंदबाज मोर्न मोर्केल की गेंद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का कैच लपका। यह विकेटकीपर के रूप में कॉक का 100वां कैच था।

कॉक टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 37वें विकेटकीपर हैं। कॉक 26वें टेस्ट में यहां तक पहुंचे। कॉक ने सात स्टंप भी किए हैं। कॉक के खाते में कुल 107 शिकार हैं। 26 वर्षीय कॉक के टेस्ट में 43.83 के औसत से 1578 रन भी हैं। इसके अलावा वे 88 वनडे में 121 और 31 टी20 में 30 शिकार कर चुके हैं।

अब हम देखेंगे टेस्ट में सर्वाधिक कैच लेने वाले टॉप-5 विकेटकीपरों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement