308 गेंदों में 12 चौके लगाने वाले ख्वाजा का विकेट 327 के कुल योग पर
गिरा। वह इसी के साथ दिन-रात टेस्ट मैच में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले
दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले पाकिस्तान के अजहर अली हैं, जिन्होंने इसी
साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रनों की पारी खेली थी। मिशेल
स्टार्क (53) ने एक छोर संभाला और लगातार रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा
किया। स्टार्क 357 के कुल योग पर पैवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 91
गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
रविचंद्रन अश्विन बने नं.1 गेंदबाज, देखें टॉप-10