एडिलेड। दक्षिण अफ्रीका ने एडिलेड ओवल मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार की समाप्ति तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 70 रनों की बढ़त ले ली है। स्टम्प्स तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 383 रन पर सिमटी। यह टेस्ट दिन-रात प्रारूप में खेला जा रहा है। यह इस प्रारूप का तीसरा टेस्ट मैच है।
दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज स्टीफन कुक 81 रनों पर नाबाद हैं जबकि उनके साथी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को अभी खाता खोलना बाकी है। तीसरे दिन अपने स्कोर 307 रनों पर छह विकेट से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खाते में 76 रन और जोड़ पाई। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (145) के रूप में मेजबानों ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वे अपने खाते में तीसरे दिन सात रन ही जोड़ पाए।
ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम