Sourav Ganguly reminds multan test after asked about Karun Nair and Lokesh Rahul innings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नायर-राहुल की तुलना पर ‘दादा’ को याद आया मुल्तान

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 4:03 PM (IST)
नायर-राहुल की तुलना पर ‘दादा’ को याद आया मुल्तान
कोलकाता। भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज सौरव गांगुली ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर की बल्लेबाजी देखकर उन्हें पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की याद हो आई। गांगुली ने हालांकि नायर की तुलना सहवाग करने से इनकार कर दिया और कहा कि दोनों बल्लेबाजों के खेलने का दौर बिल्कुल अलग है। उल्लेखनीय है कि नायर ने पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को 303 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट पर रिकॉर्ड 759 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड (477) पर पहली पारी के आधार पर 282 रनों की बढ़त हासिल कर ली। गांगुली ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह शानदार पारी थी। इसने मुझे सहवाग की याद दिला दी। लेकिन उनके बीच कोई तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि सहवाग ने जब तिहरा शतक लगाया तब क्रिकेट अलग दौर में था और टीम भी अलग स्थिति में थी।

[@ लोकेश राहुल से पहले ये 8 बल्लेबाज भी हो चुके हैं 199 पर आउट]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement