Sourabh Verma creates history to win Russian Open badminton tournament title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:20 pm
Location
Advertisement

भारतीय शटलर सौरभ वर्मा ने रूस ओपन का खिताब जीत रचा इतिहास

khaskhabar.com : रविवार, 29 जुलाई 2018 5:02 PM (IST)
भारतीय शटलर सौरभ वर्मा ने रूस ओपन का खिताब जीत रचा इतिहास
व्लादिवोस्तोक (रूस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर रविवार को रूस ओपन का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही सौरभ इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

महिला वर्ग में गद्दे रुत्विका शिवानी ने वर्ष 2016 में खिताबी जीत हासिल की थी। वल्र्ड नम्बर-65 सौरभ ने पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान के कोकी वतानाबे को मात दी। सौरभ ने एक घंटे तक चले इस मुकाबले में वतानाबे को 18-21, 21-12, 21-17 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

भारतीय खिलाड़ी का सामना पहली बार जापानी खिलाड़ी वतानाबे से हो रहा था। ऐसे में सौरभ ने बिना किसी दबाव के जीत हासिल की। जहां एक ओर इस टूर्नामेंट में सौरभ को जीत हासिल हुई, वहीं फाइनल तक का सफर तय करने वाली रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement