Shot gun world cup : Ankur Mittal won gold medal in double trap event-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:44 am
Location
Advertisement

शॉटगन विश्व कप : डबल ट्रैप में अंकुर ने साधा सोने पर निशाना

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 मार्च 2017 5:39 PM (IST)
शॉटगन विश्व कप : डबल ट्रैप में अंकुर ने साधा सोने पर निशाना
अकापुल्को (मैक्सिको)। भारत की मेजबानी में खेले गए विश्व कप में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज अंकुर मित्तल ने यहां जारी शॉटगन विश्व कप में पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला पदक है। इस टूर्नामेंट में नौ सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा ले रही है।

अंकुर ने छह प्रतिभागियों के फाइनल में 80 में से 75 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के जेम्स विलेट रहे। उन्होंने 73 का स्कोर किया। अंकुर ने पूरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। क्वालीफायर में वे 150 अंकों में से 138 अंक हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement