Shooting World Cup : Jitu Rai won first gold for India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:43 pm
Location
Advertisement

निशानेबाजी विश्व कप : जीतू ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

khaskhabar.com : बुधवार, 01 मार्च 2017 5:40 PM (IST)
निशानेबाजी विश्व कप : जीतू ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
नई दिल्ली। दो बार ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके निशानेबाज जीतू राय ने बुधवार को यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। जीतू ने कर्णी सिंह शूाटिंग रेंज में चल रहे विश्व कप के पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में विश्व कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत के ही अमनप्रीत सिंह ने इसी स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। जीतू ने इस स्पर्धा में 230.1 का स्कोर किया जो नया विश्व रिकॉर्ड है।

जीतू ने मंगलवार को 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। अपना पहला विश्व कप खेल रहे अमनप्रीत ने 226.9 का स्कोर करते हुए रजत पदक हासिल किया। ईरान के वाहिज गोलखानदान ने 208 के स्कोर के साथ कांस्य अपनी झोली में डाला। क्वालीफिकेशन राउंड में अमनप्रीत 561 के स्कोर के साथ जीतू से आगे थे। जीतू के क्वालीफिकेशन में 559 अंक थे।

[ इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे रह गए फाफ डु प्लेसिस, ये हैं टॉप 10]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement