Senior sports journalist Roshan Sethi has passed away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:18 pm
Location
Advertisement

वरिष्ठ हिदी खेल पत्रकार रोशन सेठी का निधन, था गले का कैंसर

khaskhabar.com : रविवार, 11 नवम्बर 2018 6:09 PM (IST)
वरिष्ठ हिदी खेल पत्रकार रोशन सेठी का निधन, था गले का कैंसर
नई दिल्ली। वरिष्ठ हिंदी खेल पत्रकार रोशन सेठी का कैंसर की बीमारी के कारण यहां उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। सेठी 84 साल के थे और उन्हें गले का कैंसर था। 55 साल तक उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपनी सेवा दी और दिल्ली खेल जगत में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। सेठी का निधन शनिवार को हुआ था और रविवार को निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अपने निधन के चार दिन पहले तक भी वे खेल जगत के लिए काम कर रहे थे। अपने करियर की शुरुआत सेठी ने अंग्रेजी दैनिक मदरलैंड से की थी। उसके बाद उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस में काम किया। वे फिर सांध्य टाइम्स से जुड़े और लगभग 30 साल तक सांध्य टाइम्स के साथ काम करते रहे। सेठी के निधन से दिल्ली खेल पत्रकारिता में एक युग का समापन हुआ है। अपने करियर में उन्होंने कुश्ती, क्रिकेट और फुटबॉल की खबरें प्रकाशित की। स्थानीय खेलों में उनकी पकड़ मजबूत थी।

दिल्ली खेल पत्रकार संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिछले 10 साल से वे कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। सेठी ने तीन बार इस बीमारी पर विजय भी हासिल की, लेकिन अधिक समय तक इससे लड़ नहीं पाए। उन्होंने कुश्ती, क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बास्केटबॉल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों के लिए भी खबरों के जरिए अपनी सेवाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement