Second Unofficial Test : India A beat Sri Lanka A by 152 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:39 pm
Location
Advertisement

दूसरा अनधिकृत टेस्ट : भारत ए ने श्रीलंका ए को 152 रन से हराया

khaskhabar.com : सोमवार, 03 जून 2019 12:43 PM (IST)
दूसरा अनधिकृत टेस्ट : भारत ए ने श्रीलंका ए को 152 रन से हराया
हुबली। प्रियांक पांचाल की कप्तानी में भारत ए ने यहां कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका ए को चार दिवसीय दूसरे व अंतिम अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन ही 152 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ए ने दो मैच की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया।

रविवार को 430 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम 66.4 ओवर में 277 रन पर सिमट गई। पीबीबी राजपक्शा ने 112 गेंदों पर 17 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। पीएचकेडी मेंडिस ने 46 और एमवीटी फर्नांडो ने 32 रन का योगदान दिया।

लेग स्पिनर राहुल चाहर ने पांच, एस दुबे ने दो और संदीप वारियर, सरवटे और जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया। विकेटकीपर श्रीकर भारत (117 रन, 60 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले भारत ए ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 372 रन और श्रीलंका ए ने पहली पारी में 212 रन बनाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement