Advertisement
दूसरा टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट से जीत सीरीज में 1-0 से आगे
वेलिंगटन। दक्षिण अफ्रीका ने यहां के बेसिन रिजर्व मैदान पर मेजबान न्यूजीलैंड के तीसरे ही दिन आठ विकेट से हरा तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला टेस्ट ड्रा रहा था। तीसरा व अंतिम टेस्ट 25 मार्च से खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 83 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 24.3 ओवर में दो विकेट खोकर पा लिया। हाशिम अमला 61 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 38 और जीन पॉल डुमिनी 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।
डीन एल्गर ने 17 और स्टीफन कुक ने 11 रन बनाए। टिम साउथी व नील वेगनर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 63.2 ओवर में 171 रन पर ही खत्म हो गए। जीत रावल ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली। रावल के अलावा विकेटकीपर ब्रायन वाटलिंग (29) और नील ब्रूम (20) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।

खेल
Advertisement